Wednesday, October 21st, 2026

आयुक्त नि:शक्तजन ने लगवाया टीका

भोपाल

कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण का शुभारंभ एक मार्च को हुआ। आयुक्त निःशक्तजन मध्यप्रदेश  संदीप रजक ने जबलपुर के जिला चिकित्सालय में कोविड टीका लगवाया। आयुक्त  रजक को हाइपरटेंसन कोमोरबिटीज है।  रजक ने कहा कि नागरिक टीकाकरण के विरूद्ध फैलाई जा रही किसी भी भ्रांति में न आएं और आगे बढ़कर अपनी पारी आने पर अवश्य टीकाकरण करवाएं। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया, नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी विजय पाण्डेय उपस्थित थे।

 

#टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय